बलिया : लॉकडाउन उल्लंघन में फंसे दो दवा दुकानदार

बलिया : लॉकडाउन उल्लंघन में फंसे दो दवा दुकानदार


बलिया। लॉकडाउन पालन करने-कराने को लेकर प्रशासन की सख्ती और मास्क की अनिवार्यता के आदेश को हवा में उड़ाते मिले दो दवा दुकानदारों को सिटी मजिस्ट्रेट संग अभिहित अधिकारी ने न सिर्फ जमकर क्लास लिया, बल्कि दुकान सीज करने की चेतावनी भी दी। साथ ही सभी को अलर्ट किया कि बगैर मास्क दवा की बिक्री कत्तई न करें। 


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सोमवार को दवा मंडी पहुंची। वहां मां शारदा मेडिकल एजेंसी तथा ओम फार्मा पर दुकानदार बगैर मास्क दवा बेचता मिला। उनका दवा बेचने का तरीका भी परेशान करने वाला था। इन्हें चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम चौक पहुची तो वहा बगैर अनुमति खुली एक किराना स्टोर व श्रृंगार की दुकान को बन्द कराया गया। अभिहित अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन अक्षम्य है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा