यह कर्मयोगी बना पूर्वोत्तर रेलवे का Corona Warrior

यह कर्मयोगी बना पूर्वोत्तर रेलवे का Corona Warrior


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी  पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर 'कोरोना वारियर आफ द डे' (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें।

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/वाराणसी के अंतर्गत हाउसकीपिंग/सहायक के पद पर कार्यरत संतोष सिंह यादव ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में कोविड 19 महामारी के विरूद्ध अभियान में कठिन परिश्रम कर योद्धा के रूप में कार्य किया।

संतोष सिंह यादव एक नियमित, आज्ञाकारी समयबद्ध एवं मेहनती कर्मचारी है। ये सफाई कार्यो के साथ-साथ, कीटनाशक व अन्य रसायनों के छिड़काव कार्यो का भलीभांति जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हैं। कोविड-19 महामारी के समय में इनके द्वारा सैनिटाइजिंग कार्य और डोर टू डोर स्प्रे कार्य  लगातार पूरी लगनशीलता एवं जिम्मेदारीपूवर्क किया जा रहा है।

इनकी कार्यकुशलता सराहनीय है। इसके अलावा ये सैनिटेशन स्टोर, राष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य कार्यक्रमो एवं कार्यो से संबंधित कार्यो में भी लगन जिम्मेदारी सजगता एवं सतर्कता के साथ सहयोग करते हैं। लॉक डाउन के दौरान भी ये नियमित रूप से कार्य में संलग्न हैं। इस कठिन समय में उनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए  इन्हें ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे'  घोषित किया गया।            

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल