बलिया : Lockdown में देश सेवा के इस जज्बे को सलाम

बलिया : Lockdown में देश सेवा के इस जज्बे को सलाम


बलिया। लंका पर चढ़ाई के लिए राम सेना द्वारा जब समुंद्र में पुल बांधा जा रहा था तो उसमें  बंदर भालू सब लोग अपनी अपनी क्षमता के अनुसार पुल निर्माण में योगदान दे रहे थे। इसी बीच एक गिलहरी समुद्र में गोता लगाकर बालू की रेत में लोट रही थी। बालू की रेत में लोट कर वह समुद्र में गोता लगा रही थी, ताकि बालू अपने शरीर पर लपेटकर पुल निर्माण मेंअपना योगदान दे सके। 

कोरोना नामक महामारी में सरकार सहित साधन संपन्न लोग, पुलिस एवं मेडिकल विभाग के लोग अपने अपने ढंग से देश का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इस देश सेवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी पीछे नहीं है। आरएसएस कार्यकर्ता घर-घर से भोजन एकत्रित कर बेबस, लाचार, विकलांगों, भीखमंगों के बीच रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर बांट रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं। भृगु आश्रम निवासी सह नगर प्रचारक प्रमुख संजय कुमार पुत्र भृगुनाथ प्रसाद झोले में भोजन लेकर वितरित कर रहे हैं। हालांकि आरएसएस के लोग अपना प्रचार प्रसार  नहीं चाहते हैं, लेकिन पुनीत कार्य में आगे रहते है।

वीरेन्द्र सिंह


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली