कोटा से गृह जनपद पहुंचे छात्रों ने योगी सरकार को लेकर कही बड़ी बात

कोटा से गृह जनपद पहुंचे छात्रों ने योगी सरकार को लेकर कही बड़ी बात


गाजीपुर। लॉकडाउन घोषित होने के लगभग 24 दिन बाद शनिवार की देर रात लगभग 180 छात्र-छात्राएं कोटा राजस्थान से अपने गृह जनपद पहुंच गये। यहां पहुंचकर बच्चे काफी खुश है। वे बार-बार संकट मोचन बनी योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे है। सरकार की इस पहल की चहुंओर सराहना हो रही है

गृह जनपद पहुंचे इन बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग और प्राथमिक जांच स्वास्थ विभाग कर रहा है।  कोटा राजस्थान से आए छात्र छात्राएं बता रहे हैं कि वे कोटा में कोचिंग करने के लिए गए थे, लेकिन लॉक डाउन होने की वजह से वह लोग फंस गए थे। इसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हें कोटा से वापस घर बुलाया है, ये सराहनीय काम है। इस पूरे मामले पर डीएम गाजीपुर ओमप्रकाश आर्य ने कल शाम को ही राजस्थान कोटा से छात्रों के आने की बात कही थी, वही आज सुबह जब बच्चे बस द्वारा गाजीपुर पहुंचे तो, सभी का वेलकम जिला प्रशासन और स्वस्थ विभाग ने किया। जांच के साथ उनके खाने और रहने का फिलहाल प्रबंध किया गया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली