बलिया : महाराष्ट्र से पैदल ही पहुंचे घर, प्रशासन ने किया क्वारंटाइन

बलिया : महाराष्ट्र से पैदल ही पहुंचे घर, प्रशासन ने किया क्वारंटाइन


मझौवां, बलिया। बैरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत नौरंगा में बाहर से आये पांच लोगों को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नौरंगा पर क्वारंटाइन किया गया। इनमें दो युवक सासाराम व तीन लोग नासिक से पैदल ही चलकर गुरुवार को गांव पहुंचे थे। 

लाकडाउन-2 के बीच अन्यत्र शहरों से गांव पहुंचे पांच लोगों की सूचना के बाद नौरंगा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच के बाद गांव में बने केन्द्र पर 14 दिन के लिये क्वारंटाइन कर दिया। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही हर वक्त मास्क लगाने का निर्देश दिया। केन्द्र पर ही इनके भोजन आदि की भी व्यवस्था की गयी है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बाहरियो को क्वारंटाइन किये जाने मे भी भेद भाव का आरोप लगाया है। आरोप है कि दबंग किस्म के परिवार में बाहर से आये लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक