मास्क लगाए दूल्हा-दुल्हन, ऑनलाइन हुए गेस्ट

मास्क लगाए दूल्हा-दुल्हन, ऑनलाइन हुए गेस्ट


नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में रहने वाले एक परिवार में 16 अप्रैल को राजस्थान में जाकर शादी होनी थी, जिसमें 300 मेहमानों को बुलाया गया था। 25 मार्च से चल रहा लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म तो नहीं हुआ, बल्कि और सख्त होकर आगे बढ़ गया। ऐसे में गुरुवार को घर की छत पर दूल्हा-दुल्हन मास्क लगाकर मंडप पर बैठे और मेहमानों ने वीडियो कॉल पर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

सूरत में रहने वाले दिशांत पूनमिया और पूजा बरनोता की शादी 6 महीने पहले ही 16 अप्रैल को फिक्स हो गई थी। यह फैमिली मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी, इसलिए राजस्थान में ही शादी होनी थी जिसमें 300 मेहमानों को बुलाया गया था। इस परिवार को आशा थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो धूमधाम से शादी करेंगे लेकिन लॉकडाउन 3 मई तक 19 दिनों के लिए और बढ़ गया। ऐसे में इस परिवार ने फैसला लिया कि अब सादे तरीके से तय तारीख पर ही शादी कराई जाए।

गुरुवार को लड़की के घर पर दूल्हा-दुल्हन, पंडित, लड़की और लड़के के माता-पिता शादी में शामिल हुए और सिर्फ आधे घंटे में पूरा विवाह समारोह हो गया। इस शादी में वीडियो कॉल के माध्यम से  मेहमान शामिल हुए और इस अनोखी शादी के गवाह बने। सादे तरीके से शादी करने के सवाल पर दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि हमारी धूमधाम से शादी करने की इच्छा थी लेकिन लॉकडाउन के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। ऐसे में हमने यह कदम उठाया और घर में ही रहकर शादी की सारी प्रक्रिया पूरी की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा