लॉक डाउन में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की अनूठी पहल

लॉक डाउन में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की अनूठी पहल


गोरखपुर। कोविड-19 से रोकथाम में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी एवं सफाईकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनके सुरक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मार्केट में पीपीई किट की कमी को देखते हुए, पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर में एवं इज़्ज़तनगर यांत्रिक कारखाने में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) का उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। 


इसे भी पढ़ें : पूर्वोत्तर रेलवे ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को दिया यह गिफ्ट

यांत्रिक कारखाना के ट्रिमिंग शॉप में बनाए जा रहे  पीपीई ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर तथा अन्य रेलवे चिकित्सालय में भेजें जायेंगे। चिकित्सा कर्मी इन पी पी ई  का उपयोग कोरोना से बचाव एवं उपचार के लिए करेंगे ।अभी तक कुल 250 पी पी ई बनाए गए हैं। हर दिन लगभग 80 पी पी ई का उत्पादन किया जा रहा है। 

कोरोना से बचाव एवं उपचार के लिए आइसोलेशन/कोरंटाइन वार्ड में 200 बेड का प्रावधान किया गया है। गोरखपुर कारखाना में निर्मित 18000 फेस मास्क, 100 फेस शील्ड एवं 70 गाऊन ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय को उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल