Lockdown में Private स्कूलों ने काटा शिक्षकों का वेतन तो रद होगी मान्यता : बीएसए

Lockdown में Private स्कूलों ने काटा शिक्षकों का वेतन तो रद होगी मान्यता : बीएसए


वाराणसी। लॉकडाउन की वजह से जहां कुछ स्कूलों ने शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है, वही शुल्क वसूली न होने का हवाला देते हुए कुछ स्कूलों ने स्टॉफ को मार्च का वेतन 30 से 50 फीसद काटकर भुगतान किया है। इसे लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों में नाराजगी है। परेशान शिक्षक-कर्मचारियों इसकी शिकायत जिला प्रशासन के साथ ही शिक्षाधिकारियों से की है, जिसे बीएसए राकेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। 


इसे भी पढ़ें : PM Modi के संसदीय क्षेत्र के बच्चों का ऐसे भविष्य संवार रहा बेसिक शिक्षा विभाग

वेतन काटने-रोकने की ज्यादातर शिकायत जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों की आ रही है। इनके शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के रूप में पांच से दस हजार प्रतिमाह मिलता है। इसी पैसे में परिवार का भरण-पोषण करना होता है। ऐसे में बचत के नाम पर एक भी पैसा नहीं हैं। अध्यापक होने के कारण हम लोगों को कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिलती और न मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यदि वेतन रोककर या काट कर भुगतान किया जाता है तो दो वक्त की रोटी जुटाना भारी पड़ेगा।

बीएसए राकेश सिंह ने शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन न देने वाले विद्यालयों को मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है। बताया कि ऐसे विद्यालयों की जांच करा रहे हैं। सभी विद्यालयों को नोटिस भी दी है। इसमें विद्यालयों से कार्यरत समस्त शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ का वेतन, मानदेय व अन्य देय जो भी शेष है, उसे तत्काल संबंधित के खाते में स्थानांतरित करने निर्देश दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित