किसके सिर सजेगा 'घोसी' का ताज !

किसके सिर सजेगा 'घोसी' का ताज !



रसड़ा(बलिया) । घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी कौन होगा अभी आलाकमान  के यहां दिल्ली में मंथन का दौर शुरू  भाजपा, भासपा, गठबंधन का प्रत्याशी आयेगा या कोई नया चेहरा ख़ैर कुछ इसी तरह का महागठबंधन यानी सपा, बसपा में भी  चल रहा है हालांकि महागठबंधन से प्रभारी प्रत्याशी अतुल राय है वहीं कांग्रेस से बालकृष्ण चौहान मैदान में दिख रहे हैं ।

बताते चलें की घोसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सीट दो बार बसपा के सांसद रह चुके हैं और दोनों सासंदों ने पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में है वहीं वर्तमान में भाजपा के सांसद हैं मगर आंधे से अधिक मतदाता अभी देख भी नहीं पाये कि हमारे क्षेत्र  के सासंद कैसे है।  इस विषय पर अखण्ड भारत न्यूज़ संवाददाता  ने क्षेत्र के युवा वाेटराें का नब्ज टटाेला ताे यह सामने आया और युवाओं ने कहा कि  विकास करने वालों काे ही प्राथमिकता रहेगी । पियूष सोनी ने कहा कि  जनता के  दुःख दर्द  में  उपस्थित रहने वाले   उम्मीदवार काे हम वाेट देंगे। स्वर्ण व्यवसाई धनंजय सोनी ने कहा कि विकास का मुद्दा ही हमारे मत के रुप में प्रयाेग हाेगा।
उन्हाेंने कहा कि प्रत्याशी के साथ साथ दल काे भी प्राथमिकता रहेगी  क्याेंकि दल के सिद्धांत ही प्रत्याशी का आचरण हाेता है।युवा समाज सेवी संजीव कुमार सिंह  ने कहा कि स्व कल्पनाथ राय के बाद इस घोसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र का 15  वर्षाें से विकास की सूची केवल कागजों तक। इसके अतिरिक्त यहां के दाे औद्याेगिक संस्थाओं 60 एकड़ जमीन पर चीनी मिल व 84 एकड़ जमीन पर कताई मिल काे बंद कर दिया गया। जिसके चलते क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है। अब तक जाे भी सांसद हुए घोसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र रसड़ा की भोली भाली जनता काे छलने का काम किया है ।
हालांकि पहला चरण 11/4/19 को दूसरा चरण 18/4/19को तीसरा चरण 23/4/19 को चौथा चरण 29/4/19को पांचवां  चरण 5/5/19को छठा चरण 12/5/19को सातवें चरण में 19/5/19/ को घोसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र का चुनाव हैं इस लिए पार्टी हाईकमान दिल्ली में मंथन कर रही है खैर आने वाले दिनों में आसान नहीं होगा इस बार घोसी लोकसभा की सीट सच्चाई यही है यहां की जनता  परिवर्तन  के मूड में हैं  ।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट