जिस बेटे की इसी महीने होनी थी शादी, वह दे गया जिन्दगी भर का दर्द

जिस बेटे की इसी महीने होनी थी शादी, वह दे गया जिन्दगी भर का दर्द


लखनऊ। पंजाब में रोजी-रोटी कमाने गए लखनऊ के निगोहां के 32 वर्षीय दिवाकर की वहां मौत हो गई। यहां उसकी शादी की तैयारी में जुटे घरवालों को यह खबर मिली तो कोहराम मच गया। घरवालों ने उसका शव लाने के लिए निगोहां थाने से लेकर प्रशासन तक का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोराना संक्रमण की दहशत के चलते पंजाब प्रशासन ने बिना जांच के शव देने से मना कर दिया। 

दखिना गांव निवासी नन्हकू खेतिहर मजदूर हैं। उनका छोटा बेटा दिवाकर पंजाब के जालंधर में एक निजी कॉलेज की कैंटीन में बड़े भाई देवानंद के साथ काम करता था। बड़ा बेटा लॉकडाउन से पहले गांव आ गया था। 13 अप्रैल को कॉलेज से सूचना मिली कि दिवाकर की मौत हो गई है। भाई के अंतिम दर्शन के लिए उसने निगोहां थाने से लेकर प्रशासन तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोरोना महामारी की दहशत के चलते पंजाब प्रशासन ने उसका शव बिना जांच के देने से मना कर दिया। देवानंद ने बताया कि दिवाकर बुखार से पीड़ित था। वहां के प्रशासन ने कहा है कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। अगर, कोरोना संक्रमण की पुष्टि होती है तो शव का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया जाएगा। इंस्पेक्टर निगोहां चिरंजीव मोहन ने बताया कि पंजाब पुलिस से बात की गई, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही कुछ हो सकेगा। पिता नन्हकू ने बताया कि दिवाकर की शादी रायबरेली में तय हुई थी। इसी महीने शादी होनी थी। पर, अब बेटे के सिर सेहरा देखना तो दूर उसके अंतिम दर्शन होंगे या नहीं, इसी पर असमंजस है।  


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट