बलिया : गेहूं के बोझ संग जली पिकप, ताजा हुई 21 माह पहले की वह दर्दनाक घटना

बलिया : गेहूं के बोझ संग जली पिकप, ताजा हुई 21 माह पहले की वह दर्दनाक घटना


बलिया। हाईटेंशन तार की जद में आने से एक पिकप गेहूं के बोझ के साथ धूं-धूं कर जल गयी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना मंगलवार की है। 

सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसांव खुर्द निवासी धर्मेन्द्र यादव अपने की पिकप (यूपी 60 टी 3470) से सिगही स्थित खेत से गेहूं का बोझ लेकर जा रहा था। अभी मथौली ही पहुंचा था, तभी खेत में लटक रहे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में पिकप आ गयी। इससे पिकप समेत गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 

दुःखद पहलू

बताया जा रहा है कि पिकप मालिक रामबच्चन यादव और उनकी पत्नी राजकुमारी की मौत भी एक अगस्त 2018 को उसी जगह पर हाई टेंशन तार की जद में आने से हो गयी थी। अब उनका लड़का दिलीप यादव उर्फ तेजन पिकप चलवाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह पिकप भी जलकर समाप्त हो गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट