नकल गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

नकल गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे



बांसडीह(बलिया)। बांसडीह पुलिस ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को  धर दबोचा। बांसडीह कोतवाली में संगठित गिरोह द्वारा बोर्ड परीक्षा की कापीयों के लिखवाने से संबंधित 26फरवरी को एसटीएफ द्वारा दर्ज मुकदमे का मुख्य आरोपी शशिकांत शुक्ला उर्फ पिंटू शुक्ला निवासी प्रानपुर जो उक्त मुकदमे में वांछित था उसे प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
एक अन्य मामले में शुक्रवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, एसआई रविंद्र कुमार व हमराहियों के साथ केवरा से गश्त कर आ रहे थे कि सेरिया मोड़ के समीप पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ।पुछताछ करने पर वह अपना नाम केवरा निवासी टूनटून पुत्र बच्चा लाल बताया। पुलिस आई पी सी की संबंधित धाराओं में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर  न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

रिपोर्ट प्रदीप कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक