बलिया : Accident में युवक की मौत, करेंट से झुलसा...

बलिया : Accident में युवक की मौत, करेंट से झुलसा...



बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौली गांव में ट्रैक्टर से दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि पूर में विद्युत विभाग का एक संविदाकर्मी कार्य के दौरान करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। दोनों घटना रविवार की है।

खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह निवासी निरहू (22) पुत्र शिव शंकर क्षेत्र के सरयां निवासी राधा मोहन सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को भूसा लादकर मिश्रौली गया था। भूसा उतारते समय ट्रैक्टर में फंस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे निकालकर जिला अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, पूर में रविवार को विद्युत विभाग का संविदाकर्मी बृजेश तिवारी उर्फ मान तिवारी शटडॉउन लेकर पोल पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन को ठीक कर रहा था। उसी दौरान किसी ने रतसर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई चालू कर दी। करेंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद