लॉक डाउन : यात्री ट्रेन संचलन को लेकर रेलवे से आई बड़ी खबर

लॉक डाउन : यात्री ट्रेन संचलन को लेकर रेलवे से आई बड़ी खबर



वाराणसी। देशव्यापी लाकडाऊन समाप्त होने के उपरांत रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तौर-तरीकों  (प्रोटोकॉल) के बारे में मीडिया में रिपोर्टें आ रही हैं। मीडिया द्वारा एक तारीख विशेष से चलने वाली गाड़ियों की संख्या की चर्चा भी की जा रही है। 

रेल प्रशासन ने मीडिया का ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित किया है कि यात्री गाड़ियों के संचलन से संबंधित अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में अपरिपक्व रिपोर्टिंग से ऐसी असाधारण स्थिति में अनावश्यक भ्रम फैल रहा है।

रेलवे ने इन परिस्थितियों में मीडिया से कहा है कि अपुष्ट एवं असत्यापित सूचना पर आधारित रिपोर्टिंग न करें, जिससे जनता में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो। रेल प्रशासन द्वारा लाक डाउन के उपरांत रेल यात्रा से संबंधित निर्णय रेल यात्रियों एवं संबंधित उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा