बलिया : जरूरतमंदों के बीच राहत लेकर पहुंचे पूर्व विधायक ने कहीं ये बात

बलिया : जरूरतमंदों के बीच राहत लेकर पहुंचे पूर्व विधायक ने कहीं ये बात


बैरिया, बलिया। नगर पंचायत बैरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के प्रांगण में पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने जरूरतमन्दों में राहत पैकेट का वितरण किया। कहा कि पिछले एक सप्ताह से भइसहां गांव सहित कई गांव में अग्नि पीड़ितों सहित अब तक एक हजार से अधिक जरूरतमन्दों में राहत पैकेट का वितरण किया गया है। प्रति राहत पैकेट में चार सदस्यों के तीन से चार दिन का प्रर्याप्त भोजन समाग्री है। कहा इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रोज ही 400 से 500 लोगों को पका पकाया खाना पहुंचाने का काम कर रहे है। 

पूर्व विधायक ने कहा कोरोना को हराने के लिए लॉक डाउन जरूरी है, लेकिन गरीब, मजदूर, छोटे-छोटे दुकानदारों की मदद के लिए सरकार को आगे आने की जरूरत है। चाईछपरा मौजा में सैकड़ो कृषि मजदूरों व काश्तकारों का फसल आग में जल कर नष्ट होने के मामले में जिलाधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार से मांग किया कि काश्तकारों को मुवावजा मिले। साथ ही उन कृषि मजदूरों को भी मुवावजा मिलना चाहिए, जिन्होंने लगान व बताई पर भूमि लेकर खेती किया है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद