Covid19 : बलिया में निशाने पर दवा दुकान, ये है बड़ी वजह

Covid19 : बलिया में निशाने पर दवा दुकान, ये है बड़ी वजह


बलिया। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर आदि के स्टाक की उपलब्धता को सुनिशचित करने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम अचानक दवा की दुकानों पर पहुचीं। टीम को देखकर दवा बाजार में अफरातफरी की स्थिति रही। अभिहित अधिकारी महेन्द्र के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के पीछे पान मसाला व इससे सम्बन्धित थोक विक्रेता के यहाँ पहुंची। 

बिना अनुमति के खुली दुकानों को बंद कराया। ओक्डेनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अतुल मिश्र को निर्देशित किया कि बिना अनुमति वाली दुकान खुली मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। इसके बाद टीम अग्रवाल सर्जिकल व रवि सर्जिकल पर पहुंची और स्टॉक का निरीक्षण किया। कहा कि जिस समान का स्टॉक नहीं है, उसकी बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। 

सोशल डिस्टेंसिग को लेकर विशुनीपुर में 7 टू 11 मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल हाल व भारत मेडिकल स्टोर पर कहा कि सोशल स्टडीज का हमेशा ख्याल रखें। अगर इसका उल्लंघन हुआ तो दुकानदार पर भी मुकदमा दर्ज होगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय, विपिन गिरि साथ थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे