Covid-19 संक्रमण से कारोबारी की मौत

 Covid-19 संक्रमण से कारोबारी की मौत


वाराणसी। 3 अप्रैल को हुई कारोबारी की मौत कोरोना से पहली मौत है। रविवार को संदिग्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वाराणसी के गंगापुर के रहने वाले 55 वर्ष के दुकानदार 15 मार्च को कोलकाता से लौटे थे। 27 मार्च को सर्दी-जुकाम होने के बाद इन्होंने दो जगह प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया था। इस दौरान 2 अप्रैल को प्राइवेट डॉक्टर ने बीएचयू अस्पताल में दिखाने को कहा। वहां से उन्हें सीधे आईसीयू में भेज दिया गया।

इस दौरान तीन अप्रैल को इनकी मौत हो गई। इनको डायबिटीज (मधुमेह) ब्लड प्रेशर की भी परेशानी थी, जिसका इलाज चल रहा था। बीएचयू में इलाज के दौरान ब्लड प्रेशर भी ज्यादा था। डॉक्टरों ने बताया कि आईसीयू में जिस तरह का इलाज होता है, उसका पूरा ख्याल रखा।

अधेड़ की जब पुरानी यात्रा की जानकारी खंगाली गई तो बीएचयू ने सैंपल लिया। तीन अप्रैल को मृत्यु के बाद रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों का सैंपल लिया जाएगा, साथ ही गंगापुर के आसपास का एरिया सील किया जा रहा है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली