बलिया : चल रही थी जलसे की तैयारी, पहुंची पुलिस तो...

बलिया : चल रही थी जलसे की तैयारी, पहुंची पुलिस तो...



बलिया। लॉकडाउन के बावजूद पकड़ी क्षेत्र के गढ़मलपुर गांव में मस्जिद के पास शनिवार की सुबह जलसा के लिए लगाए जा रहे टेंट को पुलिस ने हटवा दिया। वहां, मौजूद लोगों व मदरसे के बच्चों को वापस भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लॉकडाउन के बावजूद बाहर से आने वाले मौलाना पढ़ाने के नाम पर मदरसे के बच्चों को मस्जिद में इकट्ठा करते थे।  

पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर स्थित मस्जिद में पिछले कई दिनों से सुबह और शाम दोनों समय मदरसे के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति के मकान के पास मस्जिद है। वह बाहर के एक मौलवी को बुलाकर गांव के बच्चों को इकट्ठा कर दोनों समय पढ़वाता था। ग्रामीणों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन वे इसकी शिकायत नहीं कर पा रहे थे।

शनिवार को मस्जिद के पास जलसे के आयोजन के लिए जब टेंट लगने लगा और भीड़ जुटने लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पकड़ी थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि गढ़मलपुर गांव में टेंट लगाने व भीड़ जमा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। भीड़ व टेंट को हटवा दिया गया है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद