बलिया : भाजपा विधायक का भंडारा शुरू, ये है खासियत

बलिया : भाजपा विधायक का भंडारा शुरू, ये है खासियत



बैरिया, बलिया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर देशभर में चल रहे लॉक डाउन में गरीबों की पीड़ा कम करने के लिए बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने शनिवार को सार्थक पहल शुरु किया।



विधायक ने देवराज ब्रहम मोड़ स्थित रामनरायण सिंह सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर में पका पकाया भोजन हजारों लोगों को उपलब्ध कराया।विधायक ने जरूरतमन्दो से उनके परिवार के सदस्यो की संख्या पूछ कर सबके लिए घर ले जाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया। विधायक ने बताया कि उनके घर भी शनिवार से भण्डारा चल रहा है, जो भी चाहे भर पेट भोजन कर सकता है। परिवार के सदस्यो के लिए घर ले जा सकता है। 


विद्यालय परिसर में यह व्यवस्था जब तक लॉक डाउन है, तब तक जारी रहेगी। विधायक ने कहा कि रविवार से वाहनो से पका पकाया भोजन प्रत्येक स्थानो पर भेजवाया जायेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया हिरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे