Coronavirus in Gazipur : दो और जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus in Gazipur : दो और जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव



गाजीपुर। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जनपद लौटे 11 जमातियों में से दो और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। गुरुवार को भेजे गए नौ जमातियों में से दो की पाजिटिव, एक की पेंडिंग व छह की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अब जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या तीन हो गई है। 

शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे आई रिपोर्ट से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात दोनों पाजिटिव जमातियों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहीं जिला प्रशासन की टीम ने नगर के बड़ापुरा मोहल्ले के मरकजी मस्जिद व दुकानों को सैनिटाइज करने के साथ संपर्क में आए 14 लोगों का स्वैब लेने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर उन इलाकों को भी सील करने की कवायद शुरू कर दी गई है। फिलहाल मेडिकल टीम कोरोना वार्ड में भर्ती जमातियों की निगरानी करने में जुटी हुई है।

सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि बीएचयू से देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई व एक रिपोर्ट पेंडिंग है। ऐसे में कोरोना पाजिटिव दोनों जमातियों को कोरोना वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद