बलिया : शक्ति आराधना के साथ कोरोना से बचाव की जंग में उतरा पूर्व सैनिक

बलिया : शक्ति आराधना के साथ कोरोना से बचाव की जंग में उतरा पूर्व सैनिक



बैरिया, बलिया। बैरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत टेंगरहीं में कोरोना को हराने के लिए समाजसेवी व पूर्व सैनिक राणा सुमन्त सिंह ने न सिर्फ हवन-पूजन किया, बल्कि साबुन और मास्क भी वितरित किया।
टेंगरहीं स्थित बनवा बाजार के निकट काली मन्दिर पर कोरोना को हराने के उद्देश्य से चैत्र रामनवमी के शुभ मुहूर्त में राणा सुमन्त सिंह द्वारा हवन पूजन कराया गया। हवन पूजन का कार्य पण्डित श्याम सुन्दर ओझा ने विधि पूर्वक पूजा पाठ एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।


हवन पूजन का कार्य संपन्न होने के बाद राणा सुमन्त सिंह ने कोरोना वायरस से सुरक्षा की दृष्टि से गांव के लोगों में लाइफ बॉय साबुन और मास्क का वितरण किया। इन समस्त कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष रूप से पालन किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली