बस से कुचलकर दो कावड़ियों की मौत, साथियों ने किया हंगामा

बस से कुचलकर दो कावड़ियों की मौत, साथियों ने किया हंगामा

लखनऊ। दिल्ली-लखनऊ एनएच पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नीलीखेड़ी में तेज रफ्तार बस ने मुरादाबाद निवासी बाइक सवार दो कांवड़ियों को रौंद दिया। घायल दोनों कांवड़ियों की उपचार के दौरान में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मार्ग से गुजर रहे अन्य कावंड़ियों के साथ ही मृतकों के परिजन भी जमा हो गए। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसों में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। पुलिस अफसरों ने बड़ी मुश्किल बेकाबू हालत संभाला।

मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के मंडैया निवासी गौरव पुत्र प्रेमपाल व राहुल पुत्र जय सिंह सोमवार की सुबह बाइक से गंगाजल लेने बृजघाट जा रहे थे, तभी नीलीखेड़ी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार कांवड़ियों को एक डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। दोनों कांवड़ियों को गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच, कांवड़ियों एवं गुस्साई भीड़ ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हादसे की आरोपी बस समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। जानकारी पर थाना पुलिस के साथ ही एएसपी, सीओ सिटी व आसपास थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए बमुश्किल गुस्साई भीड़ को शांत किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली