शनिवार : जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

शनिवार : जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल


शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ’ऊं ह्वीं'  भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।


मेष
आज ऑफिस में दिक्कतें आ सकती हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य  कमजोर रहेगा। लेन-देन में सतर्कता जरूरी  है। व्यवसाय में लाभ होगा। आमदनी बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण  लेने में जल्दबाजी न करें। 

वृषभ
आज रोजगार  के प्रयास सफल रटठहेंगे। शुभ सूचना मिेलेगी। व्यवसाय में आमदनी होगी। परिवार का साथ रहेगा। बीमा, बैंक आदि में निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से मदद मिलेगी। आज दिनभर सकारात्मक वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। विवादों से दूर रहें।
 
मिथुन
आज बेवजह के कामों में समय नष्ट होगा। समय पर धन की व्यवस्था नहीं हो पाने से तनाव के भाव रहेंगे। जरूरी काम पूरे नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आम ठीक रहेगी।  

कर्क
आज धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी। कर्ज की रकम प्राप्त हो सकती है। आय के नए द्वार खुलेंगे। ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों का साथ लाभदायक रहेगा। किसी संबंधी की तबियत को लेकर चिंता रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
 
सिंह
आप अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। नई योजना शुरू होगी लेकिन तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों की मदद कर पाएंगे। सामाजिक रूप से पूछ-परख रहेगी। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वित्तीय योजनाओं में निवेश से लाभ होगा। 
 
कन्या
आज कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी संत-महात्मा के दर्शन कर सकते हैं।

तुला
आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आपके काम आगे बढ़ेंगे। नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक
आज परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। किसी के दूसरे के विवाद में न पड़ें। अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश फायदेमंद रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।                                                      

धनु
आज कारोबारी सौदा लाभदायक रहेगा। आप बेहद खुश रहेंगे। युवाओं को परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में अफसर प्रसन्न रहेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। 

मकर
आज शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से विशेष आनंद प्राप्त होगा। किसी बुद्धिजीवी के मार्गदर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। ऑफिसर में नई जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।  

कुंभ
आज संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। बाहरी खानपान से दूर रहें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। 

मीन
आज  छात्रों को परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। मित्रों के साथ मधुरता बढ़ेगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा