शनिवार : जानिएं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

शनिवार : जानिएं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल


कभी-कभी रोड पर नींबू-मिर्च पड़ी हुई दिख जाती है। किसी चौराहे या तिराहे पर कोई नींबू या नींबू के टुकड़े पड़े रहते हैं तो ध्यान रखें उन पर हमारा पैर नहीं लगाना चाहिए। 

मेष
आपके जो कार्य काफी दिनों से लंबित थे, उनके पूरे होने की उम्मीद है। आपका कार्य अच्छा चलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

वृषभ
आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आपकी सराहना होगी। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पास की जगह घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। 

मिथुन
आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। अचल संपत्ति को लेकर चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कर्क
आज सगे-संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे। 
 
सिंह
आज शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने व्यवहार को कुछ सुधारने का प्रयास करें। ज्यादा गुस्सा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। परिवार के लोगों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। 

कन्या
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। 

तुला
आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया काम आपको लाभ देगा। मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों खर्च सकते हैं। जुआ-लाटरी जैसे बुरे कामों से दूर रहें। जमीन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
 
वृश्चिक
आज आपको दफ्तर में आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। अफसर आपकी सराहना करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। किसी अपरिचित के साथ मेलजोल न बढ़ाएं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। शुभ सूचना मिलेगी। 

धनु
आज अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। 
 
मकर
मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते है। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
 
कुंभ
आप आज काफी शांत रहेंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काम का दबाव कुछ कम रहेगा।बिना वजह खर्च न करें। किसी को उधार देना पड़ सकता है।
 
मीन
आज किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। आपके व्यवहार मेें चिड़चिड़ापन झलकेगा। आप शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन...
4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार
बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली
बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर