Marriage Anniversary से पहले फोन पर मिली Accident की खबर

Marriage Anniversary से पहले फोन पर मिली Accident की खबर


भदोही। कल जहां बसती थी खुशियां, आज है मातम वहां...। यह पंक्ति औरैया हादसे में शिकार मुकेश पर सटिक है। आज (17 मई) को उसके शादी की सालगिरह थी, लेकिन लॉकडाउन से उत्पन्न मजबूरियों में यह युवा कामगार मौत की नींद सो गया। 

जिले के औराई के उगापुर निवासी श्रीधर विश्वकर्मा के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा मुकेश विश्वकर्मा (30) जयपुर में गांव के ही सुनील विश्वकर्मा (28) पुत्र प्यारेलाल विश्वकर्मा के साथ फर्नीचर का काम करता था। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन होने से कामकाज बंद हो गया।

शुक्रवार शाम को सुनील और मुकेश ट्रक से घर के लिए निकले। शनिवार की सुबह औरैया में ट्रक पलटने से 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इसमें मुकेश की मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया। सुनील ने फोन कर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। परिवार वालों के मुताबिक 17 मई को मुकेश की शादी की सालगिरह थी। घर आकर वह शादी की सालगिरह मनाता, लेकिन होनी के आगे उसकी नहीं चल सकी।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार