चार भाई-बहनों का शव देख रो पड़ा पूरा गांव, मां गिरफ्तार

चार भाई-बहनों का शव देख रो पड़ा पूरा गांव, मां गिरफ्तार



भदोही। पांच बच्चों को गंगा में डुबाने की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। सोमवार को दो बच्चों का शव गंगा में उतराया मिला, जबकि एक की तलाश जारी है। रविवार को ही दो शव मिल गये थे। पोस्टमार्टम के बाद एक साथ चार बच्चों का शव गांव में पहुंचते ही हर आंखे नम हो गई। गांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा। उधर, पुलिस ने आरोपित मां मंजू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में मृदुल उर्फ मुन्ना यादव की पत्नी मंजू यादव ने रविवार को अपने पांच बच्चों को गंगा में डूबा दिया था। उसी दिन देर शाम बड़ी पुत्री वंदना और रंजना का शव मिल गया। पुलिस ने आरोपित महिला मंजू को हिरासत में लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को शिवशंकर और पूजा का क्षत-विक्षत शव गंगा में उतराया मिला। इसके साथ ही अभी सबसे छोटे पुत्र संदीप के शव की तलाश जारी है। देर शाम एक साथ गांव में चार बच्चों का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। दादी मालती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों का शव देख गांव की महिलाएं भी अपने को नहीं रोक सकीं। पिता मृदुल भी शव से चिपक गया। उसे किसी तरह से परिवार के अन्य सदस्यों ने शांत कराया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार