जाम से जूझ रही आदर्श नगर पालिका

जाम से जूझ रही आदर्श नगर पालिका



रसड़ा (बलिया)। रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मुंन्सफी तिराहा पर जाम का झाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन घण्टों लगे जाम से जहाँ आम नगरवासियों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्रों से आए खरिदारी करने वाले लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा  है। वहीं  गर्मी में आसमान से आग बरस रहा है। ऐसे में आमजन को प्रतिदिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने में पुलिस प्रशासन भी विफल है।
बताते चलें कि मुंसफी तिराहा से होकर प्रतिदिन हजारों लोगों को गुजरना पड़ता है। भारतीय स्टेट बैंक, रजिस्ट्रार कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना कोतवाली, गुदरी बाजार मुंसफी तिराहा स्थित बाजार में जाम का झाम अब नासूर बन गया है।प्रतिदिन घन्टों लगने वाले जाम से यहाँ का कारोबार तो प्रभावित होता ही है।दूर दराज के राहगीरों को भी परेशानी झेलना पड़ता है। ऐसे में शादी विवाह लग्न वाले दिनों में तो जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है। इस बाजार में काफी दूर दराज के लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आते है।
यहां तक कि जाम के झाम के कारण कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसकर रह जाते हैं । नगरपालिका सहित उच्च अधिकारियों को बार बार ध्यान आकृष्ट कराते हुए रसड़ा का लाइफ़ लाइन मुंसफी तिराहा पर अतिक्रमणकारियों पर जल्द कार्रवाई हो जाती तो लोगों सहित मरीजों को  दुर्घटना के समय बचाव हो जाता  ।       


 रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे