बैरिया के चतुर्दिक विकास के लिए नगर विकास मंत्री से मिले मंटन

बैरिया के चतुर्दिक विकास के लिए नगर विकास मंत्री से मिले मंटन





बैरिया(बलिया)।  नगर पंचायत के नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ती देवी के प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मन्टन वर्मा ने शनिवार को लखनऊ स्थित  नगर विकाश मंत्री सुरेश खन्ना के आवास पर मुलकात कर बैरिया नगर पंचायत में विकास कार्य का डीपीआर दे कर धन आवंटन की मांग की  और नवसृजित नगर पचांयत बैरिया की चहुंमुखी विकास के तरफ ध्यान आकर्शित किया। प्रतिनिधि श्री वर्मा ने मंत्री जी से बैरिया का बलिदानी इतिहास बताते हुए अवगत कराया कि देश में सबसे पहले बंगाल के मेदिनापुर, महाराष्ट का सतारा और उप्र के बलिया जनपद आजाद हुए थे। उससे भी बड़ी बात यह है कि 24 घन्टा पहले द्वाबा (बैरिया) आजाद हुआ था। इस नाते शहीदों और आजादी के दिवानों की स्मृति में बैरिया का चतुर्दिक विकास आवश्यक  है। यहां पर विकास की आवश्यकता है। इस पर मन्त्री श्री खन्ना  ने आश्वासन दिया, कि जुलाई महीने में बैरिया नगर पचांयत को  विकास के लिए धन मुहैया करा दिया जायेगा। बैरिया नगर पंचायत को विकास से संतृप्त करने के लिए जितना धन आवश्यक होगा इसके लिए सरकार तैयार है।शहीदों के स्मृति में कार्य आवश्यक है।सरकार विकाश के प्रति सदैव तत्पर है।श्री मन्टन के  साथ  सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा भी मन्त्री जी के आवास पर मौजूद थे।

रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला