तिलक से लौट रहे 'नाई' की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

तिलक से लौट रहे 'नाई' की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

रेवती (बलिया)। रेवती थाना अंतर्गत टी एस बंधा के तिलापुर ढाला के पास मंगलवार को सुबह पौने चार बजे तिलक चढ़ाकर गांव आ रहे रमाशंकर ठाकुर (हजाम) की कमांडर जीप के असंतुलित होकर पल्टी खाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पश्चात साथ आ रहे लड़की पक्ष के लोग ड्राईवर के साथ मौके से फरार हो गये। सुबह गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा के साथ शव को पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया।
मधुबनी गांव निवासी रामजी यादव की लड़की का तिलक चढ़ाने गांव के ही रमाशंकर ठाकुर (50 वर्ष) सोमवार की सायं राजागांव खरौनी (बांसडीह) गये थे। मंगलवार को सुबह पौने चार बजे टीएस बंधा के रास्ते कमांडर जीप से गांव आ रहे थे। तिलापुर ढाला के पास अचानक नील गाय को बचाने के चक्कर में कमांडर जीप असंतुलित होकर पल्टी खा गई। जिससे दब कर रमाशंकर ठाकुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा से सहमे लोग उसके शव को बाहर निकाल कर सड़क के किनारे छोड़ दिये तथा जीप छोड़ ड्राईवर के साथ मौके से फरार हो गये। सुबह शौच करने गये लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। जिससे आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही एसआई परमानंद त्रिपाठी मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा आस पास के लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की। एसआई श्री त्रिपाठी ने बताया कि नील गाय को बचाने में अकस्मात घटना हुई है। शव की शिनाख्त उसके पुत्र सूरज ठाकुर द्वारा की गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


रिपोर्ट- अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर