मुंडन संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा, मौत

मुंडन संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा, मौत



मनियर /बलिया । थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी युवक अरविंद राजभर 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजनारायण राजभर की मुंडन संस्कार के दौरान श्रीरामपुर घाट बलिया पर डूबने से मौत हो गई ।बताया जाता है कि अरविंद राजभर अपनी बहन ललिता की ननद सुनीता पत्नी मुकेश राजभर निवासी जँसाव थाना बांसडीहरोड के लड़के के मुंडन संस्कार में गया हुआ था।
चर्चा है कि बुधवार के दिन गंगा दशहरा के दिन घाट पर अन्य युवकों को डूबने की सूचना पर महाजाल डालकर उनकी तलाश जारी थी ।इसी बीच अरविंद का शव मिला ।शव मिलने के बाद मुंडन संस्कार में गए लोगों को जानकारी मिली कि अरविंद डूब गया था।घटना 12:00 बजे दिन की बताई जा रही है ।अरविंद की मौत का समाचार सुनते ही उसके परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया ।माता मनोरमा देवी अचेत पड़ी हुई है ।अन्य महिलाएं उसको सांत्वना दे रही है ।अरविंद के पिता राज नारायण की मौत करीब 18 वर्ष पूर्व हो चुकी है ।उसके बड़े भाई अनिल राजभर अरविन्द मौत का समाचार मिलते ही जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस पहुंच चुके हैं ।अरविंद राजभर की अभी शादी नहीं हुई है।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक