छुट्टी में घर आ रहा जवान ट्रेन से गिरा, मौत

छुट्टी में घर आ रहा जवान ट्रेन से गिरा, मौत

File Photo


चिलकहर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के भरथीपुर(ताखा) निवासी बीएसफ जवान शैलेश कुमार भारती पुत्र भोला राम 28 वर्ष की दुर्घटना मे मृत्यु होने की खबर से गांव में कोहराम मच गया व परिजन मंगलवार की रात ही पटना एयरपोर्ट शव लेने के लिये जा पहुचे बताया जाता है कि पठानकोट में तैनात जवान शैलेश कुमार भारती घर आ रहे थे कि ट्रैन से उतरते समय सोमवार को  घायल हो गये थे, जहां पर इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गयी। शव खबर मिलते ही मंगलवार की सायं परिजन पटना एयर पोर्ट अधिकारियो से वार्ता के बाद रवाना हो गये। बुधवार की सायं तक शव पहुचने की उम्मीद है।                                
बताया जाता है कि शैलेश भारती छुट्टी लेकर ट्रेन से घर आ रहे थे। पंजाब के बसुआ रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरते समय ट्रेन से फिसलकर गिरकर घायल हो गये इलाज के दौरान मौत हो गयी। गांव में सूचना मंगलवार की देर सायं पुलिस द्वारा मिलने से माहौल मातम में बदल गया। लोग पठानकोट जाने के लिये निकल रहे थे कि बीएसएफ द्वारा पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को पहुचने को कहा गया, जहां पर परिजन पहुंचे जवान का पार्थिव शरीर आने के बाद अंत्येष्टि गांव स्थित शमशान घाट पर ही राजकी सम्मान के साथ की जायेगी। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण है। देर सायं राजकीय सम्मान के साथ जवान को प्रशासनिक अमले के साथ अंतिम सलामो दी जायेगी।


रिपोर्ट संजय पांडे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी