10 जून के पहले करा लें तालाबों का जीर्णोद्धार : बीडीओ

10 जून के पहले करा लें तालाबों का जीर्णोद्धार : बीडीओ

दोकटी (बलिया): खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा प्रभात कुमार सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि आगामी 10 जून तक पंचायतों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार हर हाल में हो जाना चाहिए। हीलाहवाली किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं की जाएगी।उक्त बातें खंड विकास अधिकारी ने विकास खंड मुरली छपरा के प्रमुख कक्ष में सोमवार को आयोजित मुरली छपरा व बैरिया ब्लाकों के आयोजित बैठक में संबंधितों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन से निर्गत योजनाओं को हर हाल में पात्रों तक पहुंचाया जाय। वहीं मुरली छपरा में 42842 व बैरिया में 54400 छायादार व फलदार पौधों का रोपण 15 अगस्त तक करना है। इसे हर हाल में समय से भीतर लक्ष्य पूरा करना अनिवार्य है। आगामी 26 जून को खपड़िया बाबा आश्रम पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत तत्काल इच्छुक परिवार का नामांकन करा लें। जिससे 26 से पूर्व उसकी जांच तक पात्रों का चयन किया जा सके। उक्त बैठक में समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत अधिकारी आदि मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली