चारदीवारी कूदकर घर में घुसे चोर, खंगाला

चारदीवारी कूदकर घर में घुसे चोर, खंगाला


सुखपुरा(बलिया) । थाना क्षेत्र के तपनी गांव में मंगलवार की रात चोर पीछे की चाहरदीवारी फांद कर घर में रखा नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात,कपड़ा लेकर चले गए।सौ मीटर दूर ताल में सात ब्रिफकेस टूटे हुए मिले।पिड़ीत सुनील कुमार सिंह पुत्र जगदयाल सिंह ने इसकी लिखित शिकायत सुखपुरा पुलिस से की है।पीड़ित के अनुसार घर की महिला सदस्य अपने मायके गई थी।बुजुर्ग पिता जी घर के बाहर तथा वह छत पर सोया हुआ था।रात में पीछे की चाहरदीवारी फांद कर चोर आंगन मे उतर गए।तीन कमरो में रखा गया अड़तीस हजार नगद,दो झुमका,एक हार,चार सोने की चूड़ी,छ अंगुठी,तीन सिकड़ी, दो मंगटीका, दो नथिया व फूल के बर्तन समेत कीमती कपड़ा अपने साथ लेते गए।घर से लगभग सौ मीटर दूर ताल में सात टूटे हुए ब्रिफकेस मिले।इसकी सूचना पीड़ित ने सुखपुरा पुलिस को दे दिया।मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है।क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत है। बीते दिनों हुई चोरियों का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई।रात में पुलिस गस्त भी लगभग बंद सा ही है। कुछ यही कारण है जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।लोगों ने इसके तरफ पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित किया है।



रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी