ससुराल की जगह डीसीएम ने पहुंचा दिया शमशान

ससुराल की जगह डीसीएम ने पहुंचा दिया शमशान



बांसडीह,बलिया। टेंपो और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर में दो की मौत हो गयी,जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गये। बांसडीह सहतवार मार्ग पर कांशीराम आवास के सामने दिन एक बजे  टेंपो और डीसीएम के सामने हुयी जबरदस्त टक्कर से  ससुराल जा रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। नकहरा तिवारी  के गंगा सागर  राजभर का परिवार एक टेंपो पर सवार होकर अपने ससुराल डूमरिया किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए जा रहा था ।टेंपो ज्यों ही कांशीराम आवास के सामने पहुंची कि  सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें टेंपो पर सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गये, मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और अपने गाड़ी से लाद कर घायलों को बांसडीह अस्पताल लाए। मृतक किरन ;35द्ध और मन्नू ;10द्ध निवासी नकहरा तिवारी और घायलों में गंगा सागर, मुन्ना, सिंधु, सोनबरसी, संभा और निधि हैं । बांसडीह अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद बलिया जिला अस्पताल भेजा गया ।

टेम्पो से भिड़ी बाइक, पांच घायल

बांसडीह,बलिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथवली के पास  विक्रम टेंपो व बाइक के आमने सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गये, जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूवारबारी पहुंचाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में जितेंद्र सिंह निवासी चित विसाव , प्रियंका,आशा देवी , बेचन प्रसाद बब्बन शुक्ला धनीधरा,  लोग शामिल थे।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित