असंतुलित होकर गहरे खड्ड में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

असंतुलित होकर गहरे खड्ड में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत



सिकन्दरपुर, बलिया। मनियर मार्ग पर निपनिया जय जगदीश इंटर कॉलेज के सामने सिकंदरपुर की तरफ से तेज गति से जा रही पिकअप असंतुलित होकर पेड़ से टकराते हुए 40 फुट नीचे गहरे गड्ढे में चली गई। जिससे चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मनियर थाना क्षेत्र के आसन गांव निवासी संजय (42) शनिवार को दोपहर में अपने सहयोगी पासी के साथ पिकअप लेकर सिकंदरपुर से अपने गांव जा रहा था कि इंटर कॉलेज के सामने निपनिया में पिकअप असंतुलित हो गई तथा पेड़ से टकराते हुए 40 फुट गहरे खड्ड में चली गई। जिससे चालक संजय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को क्षतिग्रस्त पिकअप से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पिकअप पूरी तरह से खाली थी। केवल 2 लोग बैठे थे जिसे संजय बहुत तेज गति से लेकर जा रहा था।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक