खुशियां मातम में तब्दील : बहन की शादी में भाई की मौत

खुशियां मातम में तब्दील : बहन की शादी में भाई की मौत




सहतवार ( बलिया) । चैनराम बाबा की समाधि स्थल पर बहन की शादी में शरीक होने आया एक युवक की  पोखरी में नहाते समय डुबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची लाश को गोताखोरों की मदद से तकरीबन दो घंटे बाद यानि करीब 5.30 बजे ढूंढा जा सका।
 बताया जा रहा है कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के आखार गाँव निवासी संदीप गिरी 18 वर्ष पुत्र रामचन्द्र गिरी की बहन गुड़िया की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के पठकवली निवासी मनोज गिरी पुत्र रामअवध गिरी से चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर होनी थी। लड़की की शादी के लिए लड़की की मामा मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन के मठिया से सभी लोग चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर लोग आये थे। उसी में बहन की शादी में संदीप भी शरीक होने आया था। शादी के बाद सभी लोग बरातियों को खाना खिला रहे थे। इसी बीच संदीप 3.30 बजे के करीब चैनराम बाबा के समाधि के करीब स्थित पोखरी में नहाने चला गया। नहाते वक्त ही पोखरी के गहरे पानी में अचानक डूब गया। लड़के की डूबने की सुचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट  श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी