पाठशाला में किसानों को डीएम ने दिए फसल सुरक्षा के टिप्स

पाठशाला में किसानों को डीएम ने दिए फसल सुरक्षा के टिप्स



बलिया। किसान पाठशाला के द्वितीय चरण के अंतिम दिन गुरुवार को हनुमानगंज ब्लॉक के ग्रामसभा गुरवा में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने किसानों के साथ खेती-किसानी पर चर्चा की। खासकर फसल सुरक्षा एवं जल प्रबंधन विषय पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी और किसानों ने अपने-अपने जरूरी सुझाव दिए।

जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि फिलहाल की स्थिति के अनुसार मोटे अनाज वाले फसलों पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। उसमें लागत कम आएगी और आय अधिक होगी। उन्होंने कहा कि खेती के साथ कृषि विविधीकरण के तहत पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, गन्ना आदि को भी अपनाएं। गोष्ठी में बिजली और नहर में पानी नहीं आने की समस्या किसानों में कहीं। इस पर उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इन समस्याओं को दूर कराएं। किसान पाठशाला कृषि से जुड़े विभागीय योजनाओं की जानकारी और उसके लाभ लेने के तरीके के बारे में बताया गया। किसानों ने भी खेती से संबंधित सवाल किए जिसका जवाब वहां मौजूद कृषि अधिकारियों और किसी वैज्ञानिकों ने दिया।
पहले चरण में 10 से 13 जून तक 163 न्याय पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन हुआ था।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक