विद्यालय भवन तोड़ने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विद्यालय भवन तोड़ने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


हल्दी/ बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल में  मंगलवार को सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बेलहरी व भवन प्रभारी द्वारा दो जर्जर कमरों के बहाने चार कमरों को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया है।इस मामले में अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए भवन प्रभारी से बुधवार की देर रात थाने में तहरीर दिया है।जिसमें कहा है कि रात में अराजक तत्वों ने कमरों को तोड़ दिया है।जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के बाबूबेल स्थित प्राईमरी विद्यालय के निर्माण के लिए विभाग द्वारा मार्च के पहले सप्ताह सात लाख 44 हजार रुपये भेज दिया गया।लेकिन संबंधित अधिकारियों के लापरवाही के कारण एक माह तक भवन निर्माण के दिशा में कोई पहल नहीं किया गया।मंगलवार की शाम अचानक सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार व भवन प्रभारी अवनीश कुमार द्वारा जेसीबी मशीन से चारों कमरों को तोड़ दिया गया। और स्वयं ही भवन प्रभारी अवनीश कुमार ने बुधवार की देर शाम थाने में तहरीर दिया।जिसमें कहा गया है कि हम लोगों के द्वारा कमरे का मलबा साफ किया गया उस समय एक कमरा व किचन बिल्कुल ठीक था।रात में अराजक तत्वों ने एक कमरा व किचन को क्षतिग्रस्त किया है। तहरीर में भवन प्रभारी द्वारा कहा गया है कि एक कमरा दुरुस्त था।जिसे तोड़ा गया है।ग्रामीणों ने कहा कि एस डी आई अपनी गलतियों को छुपाने का नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट  अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद