रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों के हत्थे चढ़े प्रेमी युगल, हुई जमकर खातिरदारी

रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों के हत्थे चढ़े प्रेमी युगल, हुई जमकर खातिरदारी



मनियर( बलिया)। थाना क्षेत्र के एक ही गांव में स्वजातीय दिलफेंक प्रेमी युगल  जब रंगरेलिया मनाते परिजनों के हत्थे चढ़े तो तो गिरगिट को मात देते हुए एक दूसरे पर कीचड़ उछालने लगे। चर्चा तो यह भी है कि परिजनों ने मजनू बने दिल एक आशिक़ पहले जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि संबंधित मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।  घटना बीते शनिवार देर शाम की है। इस  दरमयान मामले को सलटा ने के लिए गांव के संभ्रांत ओ की पंचायत भी बैठी। बावजूद इसके दिलफेंक आशिक अभी भी शिकंजों के पीछे है।

बहरहाल, मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्वजातीय युवक व युवती एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चला रहा था। दोनों अक्सर छुप-छुपकर मिला करते थे। रविवार की शाम प्रेमी- प्रेमिका गांव के बगल  में कही रंगरेलिया मनाते ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीण व परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर पहले तो जमकर खातिरदारी की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चर्चा है कि प्रेमिका अपने प्रेमी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि हथियार के बल पर प्रेमी ने मुझे बलात्कार किया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को पकड़ कर थाने लायी।

हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।मामला स्वजातीय होने के कारण दो दिनों से गांव में पंचायत चल रही है, लेकिन चौबीस घंटे बीतने के  बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष  सुभाष चंद्र यादव  ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमी युगल भागने की फिराक में थे कि पकड़ लिए गए। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं तथा सुलह समझौता की बात चल रही है। लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त प्रेमी युवक को थाने पर पुलिस द्वारा बैठाये रखना समझ से परे है।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये