हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाली प्रभात फेरी

हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाली प्रभात फेरी




सहतवार ( बलिया) । हिन्दू नव वर्ष ( विक्रम संवत 2076) के पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान के बच्चों तथा भारतीय समाज के अन्य समाजसेवी संगठनों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर नगर पंचायत का भ्रमण किया गया। जिसकी शुरुआत जिले के संघ संचालक भृगु जी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। जिसमे बच्चो द्वारा भारत माता का झाकियाँ प्रस्तुत कर बन्दे मातरम् भारत माता की जय का नारा लगाया गया।

      प्रभात फेरी शिक्षण संस्थान से शुरु होकर नगर पंचायत के दक्षिण टोला, पुरब टोला, उत्तर टोला, नयी बाजार , पुरानी बाजार दुर्गा मन्दिर का भ्रमण करते हुए वापिस शिक्षण संस्थान पर पहुँचा। भ्रमण के समय जगह जगह नगर पंचायत के लोगों द्वारा बच्चों पर पुष्प वर्षा की जा रही थी।
     इस अवसर पर संघ के संजय शुक्ला, प्रभुनाथ उपाध्याय, सुधीर जी, डा उपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरेराम पाठक, सन्तोष सिंह, पप्पू चौबे, उपेन्द्र सिंह, शशीकान्त तिवारी, हरिओम पाण्डेय सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली