लबालब हुए रेलवे के अंडर पास ब्रिज, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल

लबालब हुए रेलवे के अंडर पास ब्रिज, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल


चिलकहर,बलिया। बलिया रसड़ा मऊ रेलवे लाइन से सटे गांवों को जाने हेतु बने रेलवे के अंडर पास बरसात के पानी से हुये लबालब होकर भर गये है। जिससे ब्लाक चिलकहर के  दर्जनों गांवो के लोगों को संवरा व रसडा जा जाने के लिये फजीहत उठानी पड रही है वहीं कल से विद्यालयों के खुलने पर कैसे जायेंगे बच्चे स्कूल इसको लेकर भी अभिभावको की परेशानियां बढ़ गयी है।                                             

 रेलवे ने दुर्घटना से बचने के लिये बनती  ;संवराद्ध,  पहाड़पुर व माधोपुर में अंडरपास बनाने का कार्य शुरू किया जो संवरा मे बना अंडरपास ब्रिज लोगों के लिये पहली बरसात में ही मुसीबत बन गया है। पानी भर जाने के चलते लंबी दुरी चिलकहर होकर जाना पड़ रहा है या फिर लाईन के पास बाईक खडी करके पैदल रेलवे लाइन पार करके जाना पड रहा है। जबकि चिंतामणिपुर, गोपालपुर, बसनवार, इंदपुर, चोगडा, असनवार, रघुनाथपूर, बरेबोझ सलेमपुर समेत लोगों को संवरा होकर अन्य जगहो पर जाना आसान होता था, लेकिन पानी भर जाने से राहगीरों को लंबी दूरी तय करके जाना पड रहा है। 

गोपालपुर के प्रधान ब्रजभुषण चौबे, सुरेन्द्र यादव व तेज बहादूर सिंह ने बताया कि जब अंडर पास बनने लगा तो रेलवे के अधिकारियो से बरसात मे पानी भरने की बात बतायी गयी पर अनदेखी करना आज गले की फांस बनकर रह गया है। दो दिनों से फजीहत उठानी पड़ रही है। अब जब सोमवार से सोमवार को विद्यालय खुल जायेंगे तो बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ेगी पर रेलवे विभाग के जिम्मेदार इस तरफ प्रभावी कदम नहीं उठा रहे है।

रिपोर्ट संजय पांडेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
बलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों में...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक