'कैलाशी' के नेतृत्व में मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुआ दल

'कैलाशी' के नेतृत्व में मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुआ दल



सुखपुरा(बलिया) । कैलाश मानसरोवर के अंग तिब्बत में स्थित श्रीखंड महादेव तथा किन्नर कैलाश का दर्शन करने के लिए कैलाशी बेचूराम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल तिब्बत के लिए बुधवार की रात यहां से प्रस्थान किया।भारत सरकार द्वारा आयोजित इस यात्रा में कुल 23 व्यक्ति तिब्बत जा रहे हैं जिसमें बलिया के तीन व्यक्तियों का चयन किया गया है। जिसमें समीपवर्ती गांव तपनी के कैलाशी बेचूराम,सुखपुरा के सुमेर गुप्त एवं उनकी पत्नी मीना देवी  शामिल है।बलिया से यात्रा के लिए इसी क्षेत्र के तीन व्यक्तियों के चयन पर खुशी का इजहार किया है।इसके पूर्व भी बेचूराम ने 2012 एवं 2015 में भी कैलाश मानसरोवर की सफल यात्रा की है।कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वालों को सरकार द्वारा विभिन्न परीक्षणों से गुजारा जाता है तब उन्हें जाने की अनुमति मिलती है।अत्यंत दुर्गम रास्तों एवं बर्फीले पहाड़ पर स्थित श्रीखंड महादेव एवं किन्नर कैलाश का दर्शन करना सबके बस की बात नहीं है।स्थानीय चट्टी इन यात्रियों को विदाई देने के लिए उनके परिजनों के अलावा श्रद्धालु भी काफी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें लक्ष्मण गुप्त, रविंद्र नाथ वर्मा,सुनील ओझा, अभिमन्यु चौहान, सुभाष, सिद्धार्थ सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


रिपोर्ट  डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद