स्कूल में लगा टुल्लू खोल ले गये चोर

स्कूल में लगा टुल्लू  खोल ले गये चोर



सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के करमपुर ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय नवीन पर बच्चों के पेयजल की सुविधा के लिए लगाये गये टुल्लू पंप को मंगलवार की रात चोर खोल ले गए।टुल्लू पंप की चोरी के चलते विद्यालय खुलने के साथ ही बच्चों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।इसकी सूचना प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने थाना सुखपुरा को दे दी है।स्मरण रहे पिछले दिनों इसी विद्यालय को प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की थी।क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम आदमी काफी आक्रोशित है।अभी विगत दिनों ही तपनी ग्राम में भाजपा नेता के घर से लाखों रूपये के गहनों की चोरी हुई थी।सूचना के बाद भी अभी तक सुखपुरा पुलिस उक्त चोरी की घटना का राजफास नहीं कर पाई है।

रिपोर्ट विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी