पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, मौत

पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा,  मौत

हल्दी,बलिया। क्षेत्र के भरसौता गांव के सामने सोमवार की दोपहर  पिकअप व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों  को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल दूसरे युवक की मऊ ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि पिकअप चालक मौके से भागने में सफल रहा। 

हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी अभय पाण्डेय उर्फ अजय ;32द्ध पुत्र रमेश पान्डेय व जवाहिर तिवारी ;65द्ध पुत्र शिवानंद तिवारी घर से भरसौता नई बस्ती किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही भरसौता गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रही पिकअप के जद में आ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल भेजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने जवाहीर तिवारी को मृत घोषित कर दिया। थाने के उपनिरीक्षक ने हास्पिटल पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर अभय पान्डेय की स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर किया है। लेकिन परिजन उसे मऊ लेकर गये। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।घायल अभय पाण्डेय की मृत्यु रास्ते में हो गयी। मऊ स्थित फातिमा हास्पिटल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी