प्रसूता को प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए स्वास्थ्य लिपिक ने लिया घूस

प्रसूता को प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए स्वास्थ्य लिपिक  ने लिया घूस



हल्दी/बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी  के लिपिक पर हल्दी गांव की एक  महिला ने आशा बहु के माध्यम से अबैध धन लेने के बावजुद भी प्रधानमंत्री योजना के तहत मिलने वाली धन राशि का आज तक नहीं मिलने की लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक सोनवानी से किया है।
अपने लिखित शिकायत में हल्दी पांडेय टोला निवासी ललिता देवी ने बताया कि विगत छः माह पूर्व मुझे बच्चा पैदा हुआ। जिसके लिये मेरे क्षेत्र की आशा बहु ने सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए बैंक खाता व आधार कार्ड मांगा।साथ ही यह कहा कि 600 रुपये भी दो तभी तुम्हें 6400 रुपया मिल पायेगा।जब अधीक्षक डॉ0 संजय बर्मा ने संबंधित आशा से मोबाइल से पूछा तो बताया कि उक्त पैसा विभाग के बाबु संजय यादव को दिया है।लेकिन आज संजय यादव अस्पताल आये नही थे। अधीक्षक संजय वर्मा ने उक्त लाभार्थी की प्रार्थना पत्र  लेते हुए उसे मंगलवार के दिन बुलाया ।इस संबंध में डॉ0 संजय बर्मा ने बताया कि ऐसी शिकायत और तीन , चार लोगों ने किया है जिसे मैंने सीएमओ साहब को बताया है। इनकी शिकायतों की जाँच पड़ताल जरूरी है।उसके बाद जो दोषी पाया जाता है उचित कार्यवाही किया जायेगा।वही पीड़िता से पूछे जाने पर बताया कि आशा द्वारा यह कहा गया था कि पांच हजार रुपए के लिए पांच सौ तथा अन्य 14 सौ के लिए 100 रुपया विभाग के बाबू को देना पड़ता है।तभी पैसा लाभार्थी के खाते में जायेगा।


रिपोर्ट अतीस उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी