फरमाईशी गीत को लेकर हुई मार-पीट, मौत

फरमाईशी गीत को लेकर हुई मार-पीट, मौत


बलिया । बॉसडीह रोड थाना क्षेत्र के फुलवरियां गाँव में सोमवार की रात बारात में नाच देखने के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल जाते समय रास्तें में ही उसकी मौत हो गयी। यह खबर जैसे ही गांव पहुँची खुशी का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार फुलवरियां गांव निवासी आनंद ‘बिंद’ की लड़की की बारात बॉसडीह थाना क्षेत्र के सरयां गाँव से आयी थी। बरातियों ने मनोरंजन के लिए नाच की व्यवस्था की थी। नाच के दौरान ही पंकज बिंद (18) पुत्र अशोक बिंद निवासी फुलवरिया और बारातियों के मध्य फरमाईशी फिल्मी गीत को विवाद हुआ। जिसके बाद बरातियों ने पंकज की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह खबर जब उसके परिजनों को मिली तो आनन-फानन में उन्हांेने उसे चिकित्सक के पास पहुँचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे बलिया के रेफर कर दिया गया। बलिया आते समय बीच रास्तें में ही पंकज ने दम तोड़ दिया। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के बलिया भेज दिया। जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाराती मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया है।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी