पोखरे में नहाते वक्त डूबा युवक, मौत

पोखरे में नहाते वक्त डूबा युवक, मौत

मनियर( बलिया)। कस्बा स्थित नवका बाबा के स्थान पर नवरात्र के अवसर पर लगे मेले में पूजा अर्चना करने आए सिवान (बिहार) के महमदपुर गांव निवासी दरोगा यादव का 17 वर्षीय पुत्र मुगल यादव शुक्रवार को पोखरे में नहाते समय डूब गया, अासपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नवका बाबा के स्थान पर नवरात्रि के समय लगने वाले मेले में बिहार प्रांत के सिवान जिला के थाना जेवी नगर (तरवारा)के महमदपुर गांव निवासी दरोगा यादव का 17 वर्षीय पुत्र मुगल यादव अपने गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ गुरुवार को बाबा के स्थान पर पूजा अर्चना के लिए आया था। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे बाबा के स्थान के आगे बने पोखरे में  स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

स्थानीय लोगों ने हो हल्ला मचाकर किसी तरह गहरे पानी से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आयी व परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। मृत युवक के साथ आये पड़ोसी रामनाथ यादव ने नहाते वक्त युवक को डुबने से हुई मौत की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि उक्त युवक तीन  भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियर सुभाष यादव ने कहा कि नवका बाबा के स्थान पर बने पोखरे में नहाते समय डुबने से एक यात्री की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर