ओवरटेक के प्रयास में विद्युत पोल से टकराई टेम्पो, महिला समेत चार जख्मी

ओवरटेक के प्रयास में विद्युत पोल से टकराई टेम्पो, महिला समेत चार जख्मी




मनियर /बलिया । थाना क्षेत्र के मनियर बलिया मार्ग  के गंगापुर गांव के पास गैस एजेंसी के सामने बुधवार की शाम 3:30 बजे बस को ओभर टेक करते समय  टेम्पू असंतुलित होकर  विद्युत पोल से टकरा गई  टेंम्पू में सवार प्रियंका देवी 35 वर्ष पत्नी शुभलाल भारद्वाज  व ,उनकी पुत्री आदिति 15बर्ष निवासी गण नेहता थाना सिकन्दरपुर , बलिराम राजभर 60 वर्ष पुत्र बालखंडी राजभर निवासी असना थाना मनियर एवं ड्राइवर राजेश वर्मा 22 वर्ष पुत्र मुरारी बर्मा निवासी चितबड़ागांव थाना चितबड़ागांव  बलिया घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल ड्राइवर राजेश वर्मा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।बताया जाता है कि प्रियंका एवं आदिति ट्रेन से बलिया उतरे थे। उनको रिसीव करने के लिए प्रियंका के पिता असना निवासी बलिराम राजभर बलिया गए हुए थे ।ट्रेन से उतरने के बाद प्रियंका ने रिजर्व टेंपो करके अपने पिता बलिराम  राजभर के साथ  मायके असना आ रही थी कि ज्यो ही मनियर बलिया मार्ग के गंगापुर स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंची। टेम्पो चालक बस को ओभर टेक करते समय टेम्पू असंतुलित होकर  विद्युत पोल से टकरा गई हादसा इतना जोरदार हुआ कि बिद्युत पोल टूट कर केबिल के सहारे लटक गया और टेम्पो के परखचे उड़ गए। टेम्पो में बैठे सवारी चिल्लाने लगे अासपास के लोगों ने फसे लोगों किसी तरह से बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पहुंचाया गम्भीर स्थिति में ड्राइवर को जिला अस्पताल भेज दिया गया ।संजोग अच्छा था कि उस समय विद्युत सप्लाई बंद थी सुचना के बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने आयी।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी...
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं