क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास का खाका

क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास का खाका



रेवती/बलिया। क्षेत्र पंचायत रेवती की ड्वाकारा भवन में मंगलवार की देर सायं संपन्न बैठक में विभिन्न कार्य योजनाओं के पूरा करने के संबंध में आवश्य चर्चा की गई । मुख्य रूप से मनरेगा,राज्य वित,13 वें व 14 वें वित की कार्ययोजना पर चर्चा के दौरान विभिन्न प्रस्ताव पास किये गये । इस दौरान सदस्यों ने अलग अलग सुक्षाव रखें जिसका निराकरण प्रमुख जगेश्वर राम द्वारा किया गया । बैठक में अनुपस्थित रहे कार्यालय लेखाकार कौशल कुमार ओझा ,विकास अधिकारी आईएसबी ओमकार राय,सहायक विकास अधिकारी पंचायत पारस प्रसाद,ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार यादव,अखिलानंद यादव व उपेद्र कुमार यादव का खंड विकास अधिकारी बीर भानू सिंह ने एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगा दी । बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह,प्रधान गुड्डू सिंह,सुशील कुमार सिंह,बृजकिशोर सिंह सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता प्रमुख जगेश्वर राम व संचालन बीडीओ बीर भानू सिंह द्वारा किया गया ।


रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी