'शहीद मंगल' के पैतृक गांव आने को प्रधानों ने भेजा सांसद को न्योता

'शहीद मंगल' के पैतृक गांव आने को  प्रधानों ने भेजा सांसद को न्योता

दुबहर /बलिया। अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराने वाले देश के महान योद्धा शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव के लोगों ने मंगल पांडे विचार मंच के बैनर तले क्षेत्र के लगभग दो दर्जन प्रधानों के हस्ताक्षर से युक्त पत्र लिखकर बलिया के नवनिर्वाचित सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को नगवा आने का न्योता भेजा है । इस संबंध में जानकारी देते हुए मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि 1857 के महान योद्धा मंगल पांडे के जन्म भूमि पर उनकी याद में बनाए गए स्मारक भवन के जर्जर तथा नेस्तनाबूद हो रहे उनकी स्मृतियों को पुनः संजोने के लिए क्षेत्र के लोगों ने अपने जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाने का मन बनाया है । इसके लिए उन्होंने वर्तमान नवनिर्वाचित सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को न्योता इसलिए भेजा है क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान शहीद मंगल पांडे के सम्मान में नगवा आगमन के दौरान कहा था कि अगर बलिया की जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया तो बलिया ही नहीं बल्कि देश के गौरव मंगल पांडे जी के गरिमा के अनुरूप सम्मान देने की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटूगा, इसी को याद दिलाने के लिए नगवा सहित आसपास के कई गांव के लोगों एवं प्रधानों ने नवनिर्वाचित सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त जी को न्योता भेज कर महायोद्धा शहीद मंगल पांडे के पैतृक भूमि पर स्थित उनके स्मारक पार्क आदि के अवलोकन करने   का आग्रह किया है । ताकि इसे और बेहतर और सुदृढ़ बनाया जा सके ।

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने ! AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !
UP News : खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किमी पर शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की...
9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे
भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर